कानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनव्यापार

सूरजपुर पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार, 90 हजार रूपये कीमत के 3 रास भैंसा सहित 2 गिरफ्तार

Surajpur police crackdown on cattle smugglers, 2 arrested along with 3 buffaloes worth 90 thousand rupees

 

 

The Narad News 24,,,,सूरजपुर।डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। निर्देश के परिपालन में पुलिस थानों के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 15.06.2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में 3 रास भैंसा लोड़ अम्बिकापुर से झारखण्ड की ओर क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है। थाना प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम धरमपुर में घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकवाया गया जिसमें 2 व्यक्ति थे वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 3 रास भैसा को ठूसकर क्रूरतापूर्वक परिवहन करते पाया गया। दोनों व्यक्ति से भैसा खरीदी, बिक्री व परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पूछताछ पर दोनों ने भैसा को लुण्ड्रा से लोडकर बिक्री करने झारखण्ड जाना बताए। जिनके कब्जे से 3 रास भैंसा कीमत करीब 90 हजार रूपये व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर आरोपी मोहम्मद रमजान पिता पीर मोहम्मद उम्र 28 वर्ष व मोहम्मद हुसैन पिता स्व. दिल मोहम्मद उम्र 52 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पहिया, थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एएसआई कुसुमकांता लकड़ा, आरक्षक जयप्रकाश पन्ना, सत्य नारायण, निशांत टोप्पो, सैनिक दिलबर सांडिल्य व अजय सक्रिय रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button