BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दंतेवाडापूर्व सीएम भुपेश बघेलबस्तररोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली पहुंचकर न्याय यात्रा में शामिल हुए

कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली तक पहुंची

 

 

The Narad News 24,,रायपुर/ बस्तर में 27 मई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की समृद्धि संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए चल रही चार दिवसीय न्याय यात्रा का आज दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली पहुँची न्याय पदयात्री धुरली में रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की तीसरी दिन की शुरुवात धुरली से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली से शुरू हुई न्याय यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं पदयात्रा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है? भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली बनाकर आदिवासी विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के अधिकार आदिवासियों से छीने जा रहे हैं। एनएमडीसी के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं करने का वादा देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किया था लेकिन आज भी केंद्र सरकार के निजीकरण के वेबसाइट पर प्रक्रियाधीन है। भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को कॉर्पोरेट का चारागाह बनाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के हक, जल-जंगल-ज़मीन एवं खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” में बचेली (दंतेवाड़ा) में शामिल हुआ। भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर के संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने का षड्यंत्र कर रही है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में ना सौंपने की ’मोदी की गारंटी’ के बाद भी प्लांट के निजीकरण की प्रकिया जारी है। बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। बस्तर के संसाधनों की लूट की हर कोशिश का विरोध किया जायेगा।

न्याय यात्रा में दंतेवाड़ा पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रा-नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker