RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार,,,विधायक अनुज

सुशासन तिहार से खुल रहे समृद्धि के द्वार-विधायक अनुज शर्मा 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर सेवा और प्रदेशवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लक्ष्य के साथ 5 मई से 31 मई तक सुशासन तिहार के तीसरे चरण में धरसींवा विधानसभा के ग्राम देवरी (तिल्दा) में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने किसानो को ऋण पुस्तिका,राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, ट्राइसाइकिल,मछली पालकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स और जमीन का मालिकाना हक दिलाने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। साथ ही समाधान शिविर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुन कर निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने कहा कि हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार के निर्देश पर प्रारंभ इस अभिनव पहल का उद्देश्य है—जनता की हर समस्याओं का समाधान।यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है, सरकार को जनता के द्वार तक लाना है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।आज सुशासन तिहार अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, इसमें समाधान शिविर के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान सीधे आपके द्वार तक पहुंचेगा। हमारी सरकार जनता की आवाज को सुनने, समझने और उस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री जी,जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के गांव,मोहल्ले और घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर योजनाओं का लाभ एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं।

आज के इस समाधान शिविर में विधायक श्री अनुज शर्मा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी, श्रीमती स्वाति वर्मा जी, तिल्दा जनपद उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र वर्मा जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button