छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू ने राखी जोबा राइस मिल हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात,

न्याय और सहायता का दिलाया भरोसा मृतक नंदकुमार निषाद के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया

The Narad News 24,,,,, बेमेतरा, 08 मई 2025 — साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राखी जोबा स्थित सूरज राइस मिल में हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतक और घायल परिवारों से मिलने आज बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू पहुंचे। उन्होंने ग्राम चोंगी खपरी निवासी मृतक नंदकुमार निषाद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी एवं हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दुर्घटना में नंदकुमार निषाद की दुखद मृत्यु हो गई थी, जबकि उनके पुत्र भगवान दास गंभीर रूप से घायल हैं और वर्तमान में दुर्ग में उपचाररत हैं।

विधायक श्री साहू ने हादसे में प्रभावित अन्य व्यक्तियों, नरेंद्र यादव एवं खेलन ठाकुर से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वही विधायक दीपेश साहू मृतक नंद कुमार निषाद के परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी दिया l ग्राम वासियों ने बताया कि यह हादसा राइस मिल मालिक की लापरवाही के कारण हुआ, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। यदि आवश्यक सावधानियां बरती गई होतीं तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा, “हमारी सरकार और मैं स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाने और हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने नन्द कुमार निषाद के बच्चों से भी मुलाक़ात किया और उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली l और बच्चों की पढ़ाई लिखाई इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया l उन्होंने जिलास्तरीय विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की गहन जांच करने और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मृतक और घायल परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

विधायक ने परिजनों और ग्रामवासियों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। सरकार की ओर से न केवल मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, बल्कि बीमा कंपनियों से भी समन्वय कर बीमा राशि दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पटेल नीरज राजपूत सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker