BJPBJP CGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकनगर निगम नगर पालिकापार्षदबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भाजपा जिला कार्यालय बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस विधायक दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, बोले – आज हर जगह कमल खिल रहा है

BJP Foundation Day was celebrated with great pomp at BJP District Office Bemetara MLA Dipesh Sahu congratulated the workers, said - today lotus is blooming everywhere

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय बेमेतरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया गया।तत्पश्चात विधायक दीपेश साहू पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनायें दी l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के ऐतिहासिक योगदान, विचारधारा और देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

विधायक साहू ने अपने संबोधन में पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा और आज वह कथन सत्य साबित हो रहा है। आज हर जगह कमल खिल रहा है।” उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन की नींव रखी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।

 

साहू ने यह भी कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने रामनवमी की भी सभी को शुभकामनाएं दीं और भाजपा के संस्थापकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, पार्षद पंचू साहू, चांदनी रोशन दत्ता, नीतू कोठारी, राजकुमार खांडे, हर्ष वर्धन तिवारी, महेश साहू, राजू देवांगन, नीलू राजपूत, शिव साहू, दोहाई वर्मा, युगल देवांगन, योगेश वर्मा, कमलेश वर्मा, रेवा राम निषाद, राहुल साहू, संतोष वर्मा, राजीव तंबोली, भानूराम साहू, रीना साहू, ओमेश्वरी साहू, ममता साहू, सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker