RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेब

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ मुख्यमंत्री निवास में गुरु खुशवंत साहेब जी ने मनाया जन्मोत्सव

Guru Khuswant Saheb ji celebrated his birthday at the Chief Minister's residence with Chhattisgarh's popular Chief Minister Shri Vishnudev Sai ji

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/दिनांक-27/03/25

छत्तीसगढ़ शासन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में अपने जन्मदिवस का पावन उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर परम् पूज्य पिताश्री राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में केक काटा गया और प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने गुरु खुशवंत साहेब जी को अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब जी समाजहित एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय हैं, उनके नेतृत्व में समाज के वंचित वर्गों को नया मार्गदर्शन मिल रहा है।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस आत्मीयता के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker