हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनता के बीच रंगों के त्योहार होली पर्व को मनाया…. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
होली त्योहार को मनाने विकास उपाध्याय अपने अलग अंदाज में दिखे होली के सुबह से शाम तक पूरे शहर में घूम कर आम जनता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया l
The Narad News 24,,,, रायपुर होली त्योहार को मनाने विकास उपाध्याय अपने अलग अंदाज में दिखे होली के सुबह से शाम तक पूरे शहर में घूम कर आम जनता के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया l
सुबह सर्वप्रथम हटकेश्वर महादेव मंदिर रायपुरा में पूजा अर्चना कर होली की शुरुआत की गई उसके पश्चात डगनिया बाजार चौक, कोटा परशुराम चौक, चौबे कॉलोनी, महोबा बाजार, रामनगर, गुढियारी, टाटीबंध, अशोक नगर, शुक्रवारी बाजार, सरोना, हीरापुर, लाखे नगर, सदर बाजार, रामसागर पारा, तात्यापारा, देवेंद्र नगर, कोतवाली सहित रामकुंड में होली खेल जनता से आशीर्वाद लिए l

आज रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर के चारो विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में जनता एवं कांग्रेस के साथियों के साथ घूमकर आम जन मानस के बीच पहुंचकर लोगों से मिल होली मनाई और सभी ने आपस मे एक दुसरे को रंग गुलाल लगाते हुये होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विकास उपाध्याय ने लोगो से होली का पर्व प्रेम एवं उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने कहा कि होली हिन्दू नव वर्ष का अंतिम त्यौहार भी होता है। रंगों का उत्सव होली एक सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है। समाज से जोड़ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर के चारो विधानसभा सभाओ में लोगो को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विकास उपाध्याय ने बताया होली पर्व खुशियों का आपसी भाइचारे का त्योहार है तो इस अवसर में आम जनता के साथ इस पर्व को मनाने में अलग ही आंनद आता है साथ विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस रायपुर शहर ने उनको इतना प्यार-स्नेह, कृति प्रदान किया एक जननेता नेता के रूप में स्थापित किया परिवार के सदस्य के जैसे समझा आज जब उनके बीच त्योहार में जाने का अवसर मिलता है तो मैं उस अवसर को नही छोड़ता इसलिए मैं लगातार हर हिन्दू त्यौहारों को अपने शहर की जनता के साथ मिल जुल कर मनाना चाहता हु

