BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

मौदहापारा में पानी की किल्लत और कई जगहों पर गंदे पानी की शिकायत 3 दिनों के भीतर समस्या का निराकरण नही होने पर व्हाइट हाउस के सामने देंगे अनिश्चित कालीन धरना ।    पार्षद शेख मुशीर

There is a shortage of water in Maudhapara and complaints of dirty water at many places. If the problem is not resolved within 3 days, we will stage an indefinite dharna in front of the White House. Councilor Sheikh Mushir

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर : शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा के पार्षद शेख मुशीर ने कहा है कि वार्ड के कई हिस्सों में पानी की किल्लत हैऔर बहुत से जगहों पर नाली का गंदा पानी आ रहा है ।

आज 15 दिनों से हमने जोन 2 में सारी समस्याओं को बताया पर गभीरता पूर्वक कार्य कर समस्याओं का हल नही निकाला गया है । रमज़ान जैसे पवित्र महीने में पूरे वार्ड में पानी के लिये मारामारी है और गंदे पानी से वार्ड के नागरिकों की तबियत खराब होने लगी ऐसी स्थिति में भी निगम प्रशासन की आंख नही खुल रही है । आगे शेख़ मुशीर ने कहा अभी गर्मी है और हर गर्मी पूरे शहर में पानी की किल्लत होती है यह सब जानते है फिर भी 24 घंटे पानी योजना को लेकर नए नए प्रयोग अभी ही किये जा रहे है जो कि पानी की सुचारू व्यवस्था को बाधित कर रहे है । पानी की किल्लत और गंदे पानी की लगातार शिकायत का निराकरण नही होने के कारण जनता के हित मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने 3 दिन के भीतर समस्या का निराकरण नही होने पर मैं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठूंगा ।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker