BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा – दीपक बैज

ED action is BJP's frustration - Deepak Baij

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/10 मार्च 2025। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा ने ईडी को भेजा है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावनापूर्वक ईडी को मोहरा बना कर भेजा गया है।

 

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक विफलता अमेरिका मामले में उसकी कूटनीतिक विफलता से पूरे देश में मोदी सरकार की जगहसाई हो रही है, अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी को भेजा है।

ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker