BJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरपंचायत चुनावबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

प्रदेश अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाई शपथ खरोरा नपं की नव-निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, विधायक अनुज ने दी बधाई

State President and Health Minister administered oath Newly elected President and councilors of Kharora Nagar Panchayat took oath, MLA Anuj congratulated them

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,खरोरा नगर पंचायत की नव-निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत खरोरा में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। इसी कड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने नगर व क्षेत्र के विकास की शपथ ली। इस दौरान नगर पंचायत खरोरा से भाजपा की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी और पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मान. प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, मान. मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी,पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल जी, मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के सम्माननीय कार्यकर्ता गण उपस्थित थे और सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करने की बधाई दी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सभी को मिलकर खरोरा नगर के विकास को आगे ले जाने एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए संयुक्त प्रयास करना होगा। हमारा प्रमुख उद्देश्य अपने नगर और क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना निर्माण से खरोरा नगर को एक विकसित एवं आदर्श नगर के रूप में विशेष पहचान दिलाना है, जिसके लिए हम कृत-संकल्पित है। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व हमने हमर संकल्प पत्र एवं पार्टी नेतृत्व में अटल संकल्प पत्र में कई महत्वपूर्ण संकल्प किए हैं। जिस पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाई है। अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि उन संकल्पों को हम धरातल पर लेकर आए जिसमें आप सभी नगरवासियों के सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि भी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि विगत 14 महीनों में भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। अब यह अवसर हमें मिला है कि डबल इंजन भाजपा सरकार की कुशल नीतियों, विकास कार्यों और जन कल्याण के प्रति समर्पित योजनाओं को ट्रिपल इंजन की रफ्तार से हमारे नगर व गांव तक पहुंचाएं। वहीं नव-निर्वाचित अध्यक्षों और सभी पार्षदों को मिलकर अपने वार्ड, क्षेत्र व नगर का विकास सुनुश्चित करेंगे और समृद्ध धरसींवा विधानसभा के संकल्प को पूरा करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker