IED नक्सलियोंpm modiकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

मोदी सरकार के बजट पर विधायक दीपेश साहू ने दी प्रतिक्रिया: बोले- आम जनता का बजट, किसानों की आय दोगुनी

MLA Deepesh Sahu reacted on the budget of Modi government: Said - Budget of common people, double the income of farmers

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट को लेकर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साहू ने बजट को बहुआयामी और सर्व स्पर्शी बताया है l

बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। कर्मचारियों के लिए 12 लाख 75 हजार रुपए तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान को सस्ता करने का भी प्रावधान किया गया है। विधायक साहू ने बताया कि यह बजट विशेष रूप से मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने वाला है। साथ ही, गरीब वर्ग को पर्याप्त आर्थिक सहायता और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की योजना है। इस बजट के माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व विकास और उन्नति के नव सोपान भारत विश्व पटल पर स्थापित करने की क्षमता प्राप्त करेगा। उन्होंने इस जन कल्याणकारी बजट के लिए सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker