ग्राम पंचायत पंडरीपानी सरपंच पद के लिए उर्मिला लोकनाथ लहरें ने मांगा आशीर्वाद
Urmila Loknath Laharen sought blessings for the post of Gram Panchayat Pandaripani Sarpanch.
The Narad News 24,,,,,,बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरीपानी सामान्य महिला आरक्षित किया गया है। इस सीट के सामान्य महिला होने से क्षेत्र में चुनावी माहोल को ले कर लोगो में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सरपंच पद के लिए डॉ.लोकनाथ लहरें की पत्नी उर्मिला लहरें व मिथलेश लहरें की माँ ने अपनी दावेदारी पेश किया है। उर्मिला लोकनाथ लहरें की दावेदारी पेश करने की खबर सुन कर ग्राम पंचायत पंडरीपानी की जनता में एक आशा की किरण जागृत हुई है।बता दें कि उर्मिला लोकनाथ लहरें हमेशा से ही सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं वहीं महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करते आ रहें हैं,
ग्राम वासीओ का कहना हैं कि उर्मिला लोकनाथ लहरें जैसे महिला सरपंच की ज़रूरत है। उर्मिला लोकनाथ लहरें ने अपनी दावेदारी आशीर्वाद माँगते हुए कहा है कि इस पंचायत की बेटी और बहू हूँ और इस ग्राम की आकांक्षाओं और जनता की अपेक्षाओं को स्वयं समझती एवं महसूस करती हूँ,मेरे देव तुल्य जनताओ का प्यार अगर इसी प्रकार मिलता रहा तो सरपंच चुनाव जीत कर अपने पंचायत का विकास करने में तन-मन धन एवं जनता की आकांक्षाओं में खरी उतरने का जी तोड़ प्रयास करेंगी।

