IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअग्रवाल समाजकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आगामी 3 वर्ष के लिए दाऊ अनुराग अग्रवाल चुने गए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के पुनः अध्यक्ष

विवाह पर प्री वेडिंग शूट में फूहड़ता कड़ाई से रोकी जाएगी - दाऊ अनुराग अग्रवाल

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में 4200 मतदाताओ की उपस्थिति में दाऊ अनुराग अग्रवाल को पुनः सर्वसम्मति से केंन्द्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने प्रथम उद्बोधन में दाऊ अनुराग अग्रवाल ने अग्रजनों को बधाई देते हुए कहा कि आज चिर युवा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के दिन और सनातन के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ की पूर्व संध्या पर यह आयोजन एक शुभ संकेत है कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज अपने साथ-साथ सर्व समाज के हित व प्रगति की राह पर तेजी से कार्य करेगा। उन्होंने पुनः संकल्प दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पूर्वजों ने आज के मूल्य के अनुसार लगभग 70000 करोड़ की संपत्ति का दान किया है उनका पुनः दानदाताओं की इच्छा के अनुसार सर्वहित में उपयोग के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राव अनुराग अग्रवाल ने 100 बिस्तर वाले वानप्रस्थआश्रम के निर्माण की संपूर्ण रूपरेखा समाज के सामने रखी।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से दाऊ अग्रवाल समाज में प्रस्ताव पारित किया कि विवाह पर प्री वेडिंग शूट में फूहड़ता कड़ाई से रोकी जाएगी।

अधिवेशन का प्रारंभ मुख्य अतिथि दाऊ सी के अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रताप नारायण अग्रवाल, अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व भिलाई इकाई संरक्षक डॉ रघुनाथ अग्रवाल ने भगवा ध्वज फहराकर व ,अग्रसेन महाराज की आरती कर के की। वार्षिक अधिवेशन में 15 विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट ख्याति प्राप्त सदस्यों को सम्मानित किया गया

दिन प्रतिदिन एक दूसरे से दूर होते जा रहे सदस्य एवं परिवारों को एक करने का संदेश देते हुए अग्र शक्ति की महिलाओं ने नाटक का मंचन किया।

दाऊ अग्रवाल समाज के द्वी वार्षिक कार्यकाल के खत्म होने पर केंद्रीय अध्यक्ष पद पर दाऊ अनुराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर भिलाई के दाऊ गजेंद्र, राजिम के दाऊ श्याम, गुढ़ियारी इकाई से दाऊ राजेश बिलासपुर की सीता अग्रवाल, सचिव पद पर रायपुर से दाऊ जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर जगदलपुर से दाऊ अजय अग्रवाल,सह सचिव पद पर आरंग से दाऊ यशवंत, बिलासपुर से दाऊ संतोष भिलाई से दाऊ केशव मुरारी,महिला सह सचिव श्रीमती निहारिका अग्रवाल युवा प्रतिनिधि दाऊ आशीष अग्रवाल व महिला प्रतिनिधि के पद पर भाटापारा की श्रीमती विंध्याअग्रवाल निर्वाचित हुयी।

बैठक के अंत में 51 लड्डू गोपाल महाराज की महा आरती कर छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की गई।

आभार प्रदर्शन भिलाई इकाई अध्यक्ष दाऊ रमेन्द्र अग्रवाल ने किया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button