EDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअग्रवाल समाजछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमुख्य निर्वाचन

अग्रवाल सभा कार्यकारिणी बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय  मई 2025 में होंगे अध्यक्ष अग्रवाल सभा के चुनाव

28 फ़रवरी 2025 तक बने सदस्यों को मिलेगा मतदान का अधिकार सादगी से हो पगड़ी रस्म का कार्यक्रम 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव

The Narad News 24,,,,, रायपुर में अग्रवाल सभा कार्यकारिणी बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मई 2025 में होंगे अध्यक्ष अग्रवाल सभा के चुनाव*

* ⁠ *28 फ़रवरी 2025 तक बने सदस्यों को मिलेगा मतदान का अधिकार*

– ⁠ *सादगी से हो पगड़ी रस्म का कार्यक्रम*

– ⁠ *14 जनवरी मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव*

– ⁠ *26 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर*

– अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन जवाहर नगर रायपुर में रविवार 5 अक्टूबर 2024 को अग्रवाल सभा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई ..जिसमें अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने इस कार्यकाल में युवा मंडल, युवती मंडल एवं महिला मंडल , श्री अग्रसेन धाम संचालन एवं निर्माण समिति , श्री सालासर धाम संचालन समिति , श्री अग्रसेन छात्रावास समिति , डायरेक्टरी प्रकाशन समिति एवं सभी अग्रबंधुओं का उनके द्वारा दिए गए सहयोग एवं सेवा के लिए आभार व्यक्त किया ।

उपस्थित अग्र बंधुओं ने ताली बजाकर पूरी टीम का अभिवादन व धन्यवाद किया..

श्री विजय अग्रवाल ने आगामी चुनाव के लिए सदस्यों से सुझाव माँगे और सदन में आए सुझावों के अनुसार मई माह में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष का चुनाव करवाना निश्चित किया गया ।

बैठक की जानकारी देते हुए आयुष मुरारका ने बताया की समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विगत दिनों सम्पन्न अग्रसेन जयंती महोत्सव ..अग्रसेन भवन निर्माण एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई जिसमें समस्त अग्र बंधुओं ने सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सफलता हेतु अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम को बधाइयाँ दी

तत्पश्चात महामंत्री मनमोहन अग्रवाल द्वारा अन्य विषयों पर चर्चा हेतु सदन के समक्ष अपनी बात रखने को कहा जिस पर समस्त उपस्तिथ लोगो ने सभा द्वारा प्रकाशित अग्रसेन डायरेक्टरी समस्त अग्रबंधुओं के घर तक पहुँचे ऐसा हम सबको प्रयास करना चाहिए एवं जो नाम डायरी में प्रकाशित करने हेतु छूट गए हैं उनके लिए २८ फ़रवरी तक की समय सीमा निश्चित की गई ,

अग्रवाल परिवार में होने वाले कार्यक्रम पगड़ी रस्म में किए जाने वाले भव्य आयोजन पर प्रतिबंध लगाने हेतु भी समस्त सदस्यों ने अपनी सहमति जतायी एवं शोक सभाओं पर समय का ध्यान देने पर भी चर्चा की गई.. 14 जनवरी को ओमाया गार्डन VIP रोड में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है तथा 26 जनवरी को अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा मरीन ड्राइव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ..16 फ़रवरी को सालासर धाम छेड़ी खेड़ी में सालासर बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास संग मनाया जाएगा इस पर भी सदन में जानकारी प्रदान की गई तथा समस्त सपरिवार सदस्यों को ..समस्त कार्यों में शामिल होने हेतु निवेदन किया गया..

कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री भाई योगी अग्रवाल द्वारा दिया गया बैठक में विजय अग्रवाल , मनमोहन अग्रवाल , प्रेमचंद अग्रवाल , कृष्ण कुमार अग्रवाल , सतपाल जैन , प्रदीप अग्रवाल , रमेश अग्रवाल , सुभाष अग्रवाल ,बिजय अग्रवाल , योगी अग्रवाल , मनीष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल , कमल अग्रवाल , बिसम्बर अग्रवाल , राम अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker