छत्तीसगढ़

राजिम माघी पुन्नी मेला कल से : कलेक्टर ने जारी किया आदेश 14 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी

राजिम माघी पुन्नी मेला कल से : कलेक्टर ने जारी किया आदेश 14 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी

राजिम त्रिवेणी संगम में माघी पुन्नी मेले का शुभारंभ 5 फवरी को होगा, जो 18 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान जिले में शराब दुकानें बंद रहेंगी.वहीं गरियाबंद जिले में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया गया है. इसका आदेश कलेक्टर ने जारी किया है.कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम बाह्य देशी विदेशी फुटकर शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है.

मेले के सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है. कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जाएगी

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button