BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यखाद्य विभागछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में छूट मिल सकता हैं तो आम उपभोक्ताओं को क्यों नहीं?,कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में 6.50 रु प्रति लीटर छूट दे सकती हैं तो आम उपभोक्ताओं क्यों नहीं? डीजल, पेट्रोल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में 6.50 रु प्रति लीटर छूट दे सकती हैं तो आम उपभोक्ताओं क्यों नहीं? डीजल, पेट्रोल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं। ऐसे में सरकार को वैट में छूट सभी को देना चाहिये। एक राज्य में डीजल में वैट की दो दरें कैसे हो सकती हैं? सरकार गरीब आदमी, किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, ट्रैक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट से कैसे वंचित कर सकती हैं? प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट टैक्स में 7 प्रतिशत राहत दिया है, 24 प्रतिशत की जगह उनसे 17 प्रतिशत वैट लिया जायेगा। उद्योगपतियों के अलावा अन्य वर्ग को डीजल में 24 प्रतिशत वैट देना होगा। ये अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा लगाती हैं लेकिन इनकी नीतियां खास वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली ही रहती हैं। किसानों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया विरोधी ही रहा हैं। भाजपा को चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की तीन करोड़ आबादी को सामने रखकर सरकार को फैसला करना चाहिए। सरकार तत्काल डीजल में 17 प्रतिशत वैट सभी के लिए लागू करे। गरीब जनता को लूटना बंद करे। सरकार सभी वर्गों के लिए डीजल में 17 प्रतिशत वैट लागू करे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker