IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमहतारी वंदन योजनारोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह महिलाओं की सशक्त और उन्नतिशील बनाने का हर संभव प्रयास होगा, महतारी वंदन योजना इसकी एक उदाहरण: विधायक गुरु खुशवंत साहेब

The felicitation ceremony of the beneficiaries of Mahtari Vandan Yojana will be every possible effort to empower and progress women, Mahtari Vandan Yojana is an example of this: MLA Guru Khushwant Saheb.

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 24 दिसंबर 2024 / आज महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद जिला रायपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र आरंग में महतारी वंदन हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया ।उक्त कार्यक्रम माननीय विधायक गुरु खुशवन्त साहेब जी के गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने उदबोधन में आरंग विधानसभा से उपस्तिथ सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी तथा शासन के इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना कर शासन द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त और उन्नतिशील बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की ।

उक्त कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथियों द्वारा महतारी वंदन के हितग्राहियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही गोदभराई कार्यक्रम कर गर्भवती माताओं को तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम कर आशीर्वाद दिया गया । सुकन्या समृद्धि के हितग्राही 07 बालिकाओं को योजना सम्बन्धी पासबुक प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम में ही आयोजित पारंपरिक खेल गतिविधि में विजेता महिलाओं को तथा स्वस्थ माता एवम बच्चे को भी पुरस्कृत किया गया तथा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की सपथ और माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश “विष्णु की पाती ” का वाचन भी किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद सदस्य गोविंद साहू , वरिष्ठ पार्षद के के भारद्वाज ,श्रीमती पद्मिनी साहू ,श्रीमतीआशा साहू,श्रीमती संगीता साहू उपस्तिथ थे । उक्त कार्यक्रम विभाग के एवम अन्य विभागीय अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker