IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमुख्य निर्वाचनरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया अनूठा गिफ्ट, बोले आप सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार तो शाह मुस्कुरा दिए, तस्वीर देखकर मंत्री, विधायक रह गए दंग

रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक खूबसूरत कोलाज भेंट किया जिसे देखकर शाह खूब प्रसन्न हुए लेकिन पुरंदर के साथ खड़े नेता भौंचक्क रह गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अचानक पुरंदर यह गिफ्ट भेंट कर देंगे।

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। कल केंद्रीय कृषि अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। माना विमान तल पहुंचे तो सारे मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उन्हें विदाई देने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे तथा शाह का स्वागत करने के लिए एयरपट्टी पर खड़े थे। जब पुरंदर मिश्रा के स्वागत करने की बारी आई तो उन्होंने अमित शाह को खूबसूरत प्रतिकृति स्कल्पचर भेंट किया। इस देखकर शाह प्रसन्नचित हो गए।

 

दरअसल पुरंदर मिश्रा ने यह चित्र विशेष तौर पर शाह के लिए बनवाया था। चित्र में अमित शाह और सरदार पटेल को एक साथ दर्शाया गया है। मिश्रा ने लिखा : सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार. सरदार पटेल अपने दौर के लौह पुरुष थे जबकि शाह आज के दौर के लोहपुरुष हैं दोनों नेता गुजरात से आते हैं। अमित शाह की रणनीति का कमाल है कि आज बस्तर से नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। सरदार पटेल ने भी कश्मीर को बचाने के लिए बेहद सफल प्रयास लिए थे।

 

बहरहाल विधायक पुरंदर मिश्रा ने अचानक अमित शाह को यह तस्वीर भेंटकर सभी नेताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। सीएम विष्णु देव साय ने भी उनकी तारीफ की। सबसे ज्यादा प्रभावित मंत्री ओ पी चौधरी हुए। उन्होंने श्री मिश्रा के चित्र की तारीफ की तो मिश्रा ने चौधरी को बताया कि जब रायगढ़ दौरे पर उन्होंने चौधरी को धान का कटोरा और उसके साथ भारत माता का चित्र भेंट किया था, इसे सुनकर चौधरी हंस पड़े।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker