IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

ग्रीन आर्मी जोनल बॉडी का वर्ष 2025 हेतू शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। 

ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी नवनिर्वाचित पदाधिाकारियों हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी नवनिर्वाचित पदाधिाकारियों हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से ग्रीन आर्मी के 15 जोन से जोन प्रभारी, अध्यक्ष,सचिव एवं अन्य सदस्यों ने आज पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किये। ज्ञात हो विगत माह जोन पदाधिकारियों का निर्वावन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था जिसका विधिवत चयन होने के उपरांत शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शपथ अधिकारी के रूप में श्री अमिताभ दुबे ग्रीन आर्मी संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संस्था वर्ष 2025 मे कार्य करने हेतू रोड मेप एवं एजेन्डा तैयार कर चुकी है जिसे नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा पूर्ण किया जायेगा।

संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने बताया कि इस वर्ष संस्था के प्रत्येक जोन के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके अधार पर प्रत्येक जोन पूरे वर्ष भर कार्य करेगी। संस्था के प्रत्येक जोन अपने अपने क्षेत्र में एक गार्डन को गोद लेकर स्वच्छता एवं हरियाली की ध्यान रखेगी, एक स्कूल कालेज में यूथ की जागरूकता हेतू कार्यक्रम करना, एक बाजार में पॉलीथिन मुक्ति हेतू कार्य करना, एक हाउसिंग सोसायटी को स्वच्छता मॉडल बनाना, एक तालाब क सफाई एवं पिपल बरगद लगाना, एक अरबरन डेंस फारेस्ट बनाना, एक नये ग्रीन कैम्पस का निर्माण करना, 2500 वृक्षारोपण करना, एक ग्रीन आर्मी जोनल ऑफिस का निर्माण करना, सार्वजनिक नलों मे टोंटी लगाकर व्यर्थ पानी बहाव को रोकना, गली मोहल्ला के कचरा स्थल को मुक्कड मुक्त करना, यह कार्य ग्रीन आर्मी के प्रत्येक जोन द्वारा किया जायेगा। ग्रीन आर्मी रायपुर अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने कहा वर्ष 2025 में प्रत्येक जोन में एक अलग वार्ड टीम बनाई जायेगी जो वार्ड के गतिविधियों को जोन तक पहुंचायेगी। मीडिया प्राभारी श्री शशिकान्त यदु ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ धरतीमाता की प्रतिमा का आरती माल्यार्पण तिलक चंदन लगाकर किया गया ततपश्चात वंदे मातरम गीत के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया। ज्ञात हो संस्था विगत 6 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रही है संस्था अपने कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नगर निगम तर्ज पर जोन वार्ड का गठन कर कार्य कर रही है जिसमे कार्यरत पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्ष के लिए होता है। इसी कड़ी में आज 15 जोन से नवनिर्वाचित प्रभारीयों, अध्यक्षों सचिवों एवँ नए सदस्यों हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था संस्थपक श्री अमिताभ दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधियाकरियों उपस्थित सदस्यों पर्यावरण प्रेमियों कार्यक्रम की सफलता हेतू आभार व्यक्त किये है।

शशीकांत यदु

प्रदेश मिडिया प्रभारी

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button