BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

एन एच एम स्वास्थ्य कर्मचारियों का बैठक सम्पन्न बड़ी आंदोलन की तैयारी बनी रणनीति एन एच एम कर्मियों में भारी आक्रोश-

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ की बड़ी बैठक रविवार को गुरुघासीदास प्लाजा रायपुर में संपन्न हुआ.

 

 

 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर :-09/12/2024.

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ की बड़ी बैठक रविवार को गुरुघासीदास प्लाजा रायपुर में संपन्न हुआ.

जिसमें 33 जिलों से एन एच एम प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं नेतृत्वकर्ता उपस्थित हुए विधानसभा शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसम्बर को देखते हुए बनाया जा रहा हैं बड़ा आंदोलन करने की तैयारी.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी और बेमेतरा जिलाध्यक्ष पूरन आनंद ने बताया की प्रदेश एन एच एम कर्मचारी अपने लंबित मांग नियमितीकरण स्थाईकरण , घोषित 27%प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित ग्रेड पेय स्केल सहित 18 बिंदु मांग को लेकर पिछले विधानसभा सत्र के दौरान भारी भारिश में विधानसभा घेरने निकले थे साथ ही विभिन्न मंच के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव सांय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी को आवेदन देते आ रहे है, विगत दिनों स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने मीडिया के समक्ष एनएचएम कर्मचारियों को उनके लंबीत 27% प्रतिशत वेतन वृद्धि को तत्काल देने की बात बोलें थे, जो आज प्रयत्न तक इन कर्मचारियों को अप्राप्त है, जिससे कर्मियों में भारी आक्रोश हैं.

एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि उनके रेशलाइजेशन कमेटी वेतन विषगती, ग्रेड पेय स्केल निर्धारण के लिए बिना समय निर्धारण का कमेटी तो बनाया जाता हैं लेकिन कमेटी सिर्फ कमेटी बनकर ही रह जाता हैं आज तक उसमें कोई निर्णय नहीं आता हैं जिससे कर्मियों का समस्याओं का निराकरण नहीं हो पता हैं.

ज्ञात हो की पूर्व सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए नियमितीकरण की घोसणा किया था लेकिन नियमितीकरण नहीं होने के कारण उक्त कर्मचारियों ने 31 दिनों के तुता रायपुर में बड़ा आंदोलन भी किया गया था जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में डॉ रमन सिंह, अरुण साव,विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित प्रमुख नेता आंदोलन स्थल में पहुँचे हुए थे और भाजपा सरकार बनने पर 100 दिवस के अंदर एन एच एम संविदा कर्मियों के समस्त समस्याओं का निराकरण करने की बात बोला गया था जो आज भाजपा सरकार को बने एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया हैं उनकी समस्या जस की तस बनी हुए हैं,

प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयों ने बताया की 8 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय मीटिंग रायपुर में किया गया जिसमें 33 जिलों के जिला, ब्लॉक पदाधिकारी और सक्रिय एन एच एम कर्मचारी बैठक में आंदोलन और अन्य गतिविधियों की रणनीति तय किये.

एन एच एम कर्मचारियों के आंदोलन में चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इन्ही कर्मचारियों के भरोसे टीका हुवा हैं अस्पताल की जिम्मेदारी पुरे प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल इन कर्मचारियों की संख्या पूरे प्रदेश में 160000 से ज्यादा है ओपीडी आईपीडी, संस्थागत प्रसव, आपातकालीन सेवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन इत्यादि इन्ही कर्मचारियों के भरोसे संचालित किया जाता है. कोविड महामारी में अपनी जान देकर भी अपने कर्तव्य का निर्वाह किया जिसका इंसेंटिव भी नहीं मिला न वेतन वृद्धि मिला.

इन्ही सब मानसिक शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का शासन प्रशासन द्वारा उचित निराकरण नहीं किये जाने के कारण आगामी दिनों में वृहत आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने बैठक सम्पन्न हुई.

जिले से जिला अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर दीक्षित एवं श्री पूरन आनंद ,श्री दिनेश साहू,डॉ.विपिन कुमार सोनी , प्रमोद कुमार साहू , सनत साहू , डॉ डोमन यादव , डॉ बृजेश दुबे , डॉ निलेश कुमार देवागन,केशव देवागन, श्रीमती सुमित्रा साहू ,श्रीमती पदमनी वर्मा शेष सिन्हा, नरेंद्र सिंग और बड़ी संख्या में एन एच एम संविदा कर्मचारी सम्मिलित हुए.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker