EDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़छाॅलीवुडटेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमनोरंजनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

राजश्री म्यूजिक और महेंद्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन

कार्यक्रम में छाॅलीवुड के दिग्गजों ने की शिरकत

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर । राजश्री म्यूजिक और महेन्द्र फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का पोस्टर विमोचन बीटीआई ग्राउंड के सामने, सिंधु पैलेस शंकर में 30 नवंबर, दिन शनिवार को आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री चंद सुंदरानी, पद्मश्री उषा बारले, गोरेलाल बर्मन सहित छाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक, कलाकार एवं वरिष्ठजनों उपस्थित रहे। फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक अरविन्द कुर्रे और महेन्द्र महेश्वर है। फिल्म डोली लेके आजा फूल इंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसमें लव, एक्शन, पारिवारिक, हाॅरर, मर्डर मिस्ट्री का मिला-जुला डोज के साथ शानदार गीत-संगीत से लबरेज फिल्म है। जिसे छत्तीसगढ़ दर्शक खूब सराहने वाले हैं, क्योंकि इस फिल्म में समाज के लिए सकारात्मक संदेश के साथ फिल्म के निर्माता द्वय समाज के लिए समर्पित अपने कार्यों के लिए भी मशहूर हैं। दरअसल फिल्म के निर्माता अरविन्द कुर्रे और महेंद्र महेश्वर की जोड़ी सामाजिक रूप से जुड़ी हुई और वे मिलकर समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

फिल्म के कलाकारों में

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन कलाकारों ने काम किया है, जिनमें किशन सेन, मंजिमा सांडिल्य, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, हिंसा सहारे, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, संतोष निषाद, बोचकू, सलीम अंसारी, अंजलि ठाकुर, संगीता निषाद, अर्जुन परमार, अज्जू चैहान, मक्कू माही, आर मास्टर काॅमेडी किंग, सहित उड़ीसा कालाहांडी के कटप्पा नाम से मशहूर कलाकार ने काम किया है। सपोर्टिग कलाकारों में छत्तीसगढ़ के मशहूर यू-ट्यूबरों में राकेश मनहर, पुष्पेंद्र मनहर, आर्या बाॅस, अनुज बघेल, किशन उरांव आदि का काॅमेडी तड़का भी फिल्म में देखने को मिलेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker