BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

घूस मामले में अडानी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाये – कांग्रेस

मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक - दीपक बैज

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/22 नवंबर 2024। घूस मामले में केन्द्र सरकार अडानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक है। लीडर ऑफ ऑपोजिसन राहुल गांधी जी ने कल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामला उठाया कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में अमेरिका के न्यायालय में अपराध दर्ज और गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, निश्चित रूप से यह बेहद चिंताजनक है। सोलर एनर्जी के नाम से अमेरिका की एक कंपनी से उन्होंने समझौता किए और साथ ही वहां के कई नामी-गिनामी लोगों से लगभग 25000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उन्होंने सोलर एनर्जी के प्रोजेक्ट के नाम से वसूल किए और साथ ही हमारे देश में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए उन्होंने कई राज्य सरकारों से संपर्क भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। उसके बाद लगभग 2200 करोड़ रुपए हालांकि दो हज़ार करोड़ रुपए से अधिक राशि वसूल किए हुए पैसे था उन्होंने घूस के रूप में कुछ राज्य सरकारों में उपयोग किए, जिस का मामला अमेरिका न्यायालय में लगातार चलता रहा। अब अमेरिका न्यायालय ने उसे गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये बेहद ही गंभीर और चिंताजनक है। निश्चित रूप से अमेरिका में वहां के लोगों का पैसा का दुरुपयोग, वहां के लोगों के पैसा का धोखाधड़ी का मामला और घुस का मामला अमेरिका में दर्ज होता है लेकिन वो मामला भारत में दर्ज नहीं हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस तरह से धोखाधड़ी मामला चाहे किसी भी देश के लिए हो गंभीर और संगीन मामला है। पूरी कांग्रेस पार्टी पूछ रही है हम भी पूछ रहे क्या अडानी पावर एंड कंपनी के ऊपर कार्रवाई होगा? क्या उनको गिरफ्तार किया जाएगा? क्या देश के प्रधानमंत्री एक है तो सेफ है के नारों के साथ उसको बचाने का काम करेंगे? इन सब सवालों के साथ और साथ ही भारतीय जनता पार्टी तो मानो ऐसा काम कर रही है कि वो तो पूरे अडानी एंड कंपनी का एक प्रवक्ता के रूप में काम कर रही है उसको बचाने के लिये। इसलिए राहुल गांधी जी ने कहा कि निश्चित रूप से इस मामले में कार्रवाई होना चाहिए। निश्चित रूप से हम लोग भी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मांग हुई है कि निश्चित रूप से इस मामले में गिरफ्तारी होना चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका का पैसा भारत में उपयोग किया जा रहा है। क्या यहां कानून नहीं है? क्या यहां लोकतंत्र नहीं है क्या? कोई व्यक्ति किसी भी देश में अपराध करता है तो मामला दर्ज होना चाहिए, लेकिन मामला दर्ज कौन करेगा। क्योंकि चौकीदारी उनको बचाने में लगे है। क्योंकि यहां की सरकार इनको गिरफ्तारी होनी ही नहीं देगी।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button