RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Raipur North MLA Purandar Mishra took review meeting of officers

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका निगम एवं पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में लिया। इस बीच जोन आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा जी , जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय अग्रवाल जी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी श्री राजीव नसीने जी, ब्रिज से रोशन साहू जी, अब्दुल बागीष जी सहित विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी जोन, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों, जैसे कि सफाई, पानी की आपूर्ति, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, आदि की समीक्षा की गई। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कर्मचारियों से इन कार्यों में और अधिक दक्षता लाने और लोगों को बेहतर सेवाएं देने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निगम के सभी कर्मचारी मिलकर काम करें और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

बैठक में कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझाव रखे। विधायक ने इन सभी पर गौर करने का आश्वासन दिया। विभिन्न मदों अधोसंरचना, विधायक निधि , समग्र विकास से 19 करोड़ का कार्य स्वीकृति हुआ है जिसमें 70% कार्य प्रगति की ओर अग्रसर है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button