BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पश्चिम विधायक राजेश मूणतमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लखन लाल देवांगनराजनीतिरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भव्य रोड शो में   वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा मंत्री लखन लाल देवांगन विधायक  राजेश मूणत के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ पड़ा

A huge crowd gathered in the grand road show under the leadership of senior leader and Raipur MP Shri Brijmohan Agarwal and Minister Lakhan Lal Dewangan MLA Rajesh Munat.

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर 9 नवंबर रायपुर में आयोजित एक भव्य रोड शो में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आज आज वामन राव लाखे वार्ड कुशालपुर, भवत माता कर्मा वार्ड चगोराभाठा और खूबचंद बघेल वार्ड में निकाले गए रोड शो में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ता, और आम जनता ने हिस्सा लिया और भाजपा के प्रत्याशी श्री सुनील सोनी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस शो के दौरान जगह जगह बृजमोहन अग्रवाल , राजेश मूणत और सुनील सोनी मातृशक्ति द्वारा पुष्वर्षा की गई और आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया। विशेष रूप से मातृशक्ति की उपस्थिति ने रोड शो को विशेष ऊर्जा और समर्थन प्रदान किया।

रैली पश्चात श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा रायपुर दक्षिण चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी अब माइक्रो मैनेजमेंट के द्वारा मतदाताओं से संपर्क साध रही है। उन्होंने कहा मंत्री विधायक गण और कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे हैं। और वहां पहुंचकर भाजपा की व्यक्ति मूलक योजनाएं जिससे आम व्यक्ति के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है की जानकारी लेकर हितग्राहियों से मिल रहे हैं।

रायपुर दक्षिण के आठ बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया रायपुर दक्षिण में एक भी ऐसा घर नहीं है जिसे भारतीय जनता पार्टी शासन में लागू योजना का लाभ न मिल रहा हो ।डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में लागू ₹1 किलो चावल की योजना हो, मोदी द्वारा जारी स्वास्थ्य के लिए लागू आयुष्मान कार्ड की योजना हो चाहे विष्णु देव सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए चालू की गई महतारी वंदन योजना ,जनता जानती है कि उनका विकास भारतीय जनता पार्टी के साथ ही हो सकता है।

उन्होंने कहा सारे वरिष्ठ नेतागण व विधायक इनमे मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल , श्री अजय चंद्राकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब पुरानी बस्ती मंडल में,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं के बीच जाकर, मंत्री श्री लखन देवांगन, के साथ विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा श्री सुशांत शुक्ला श्री अनुज शर्मा लाखे नगर मंडल के सुंदर नगर क्षेत्र में, श्री गजेन्द्र यादव, श्री ललित चंद्राकर, श्री इंद्र कुमार साहू, श्री रोहित साहू, श्री पुन्नू लाल मोहले चांगोरभाता रायपुर क्षेत्र में श्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक जी , श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सिविल लाइन, सदर बाजार क्षेत्र में जनता से मिलकर योजनाओ के बारेप्राप्त कर रहे हैं। रायपुर दक्षिण की सभी महिलाओं ने एक स्वर में बताया कि महतारी वंदन प्रारंभ होने से उन्हें छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी के ऊपर निर्भर रहने से मुक्ति मिल गई है इसके लिए उन्होंने भाजपा व विष्णु देव सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेताओं के दौरे के दौरान जनता ने विष्णु देव सरकार द्वारा शीघ्र प्रारंभ किए जाने वाले शहरी पट्टा वितरण के बारे में प्रसन्नता जाहिर की और भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है । उन्होंने नेताओं को आश्वस्त किया की 13 तारीख को प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को विजयी बनाएंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker