RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराज्यपालरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया स्वागत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए

MLA Purandar Mishra welcomed President Smt. Draupadi Murmu visited Jagannath Temple

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज राजधानी स्थित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, सांसद

श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मंदिर प्रांगण में विधायक पुरंदर मिश्रा के परिजनों तथा मंदिर समिति के सदस्यों ने भावभीनी स्वागत किया। इसके बाद श्रीमती मुर्मु मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंची तथा भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए आरती उतारी तथा फल और मिष्ठान्न भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ सहित देशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने संपूर्ण मंदिर का भ्रमण किया तथा देवी देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति के चेयरमैन तथा रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मंदिर के इतिहास और महत्व की उन्हें जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के परिजन धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा, सुपत्र श्री पियुष मिश्रा, श्री सौरभ मिश्रा, उनकी धर्मपत्नी, बेटी प्रीति अजय देवता तथा भांजा गुणनिधि मिश्रा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आमंत्रित अतिथियों में विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश महांमत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वरिष्ठ नेता छगन लाल मूंदड़ा, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, अमर पारवानी, सतीश छुगानी, राजीव लोचन महाराज, जी.स्वामी, सदन तिवारी, स्वामी परमात्मानंद इत्यादि ने मुलाकात की। सभी का परिचय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कराया।

अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के परिजनों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। जानते चलें कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जगन्नाथ मंदिर यह दूसरा प्रवास था। पिछले वर्ष भी महामहिम द्रौपदी मुर्मु जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी।

इस अवसर पर आयुक्त रायपुर संभाग श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर आईएएस श्री गौरव सिंह, कमिश्नर आईएएस श्री अविनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, संयुक्त कलेक्टर सुश्री निधि साहू, रायपुर डीआईजी, डीआईजी मिलना कुर्रे, एसएसपी आईपीएस श्री संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री मिर्जा बेग, खम्हारडीह थाना के टीआई श्री नरेन्द्र मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग देने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker