RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अग्रवाल समाज ने मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 

Aggarwal community celebrated Agrasen Jayanti Mahotsav, welcomed with flowers, promising students were honoured.

 

The Narad News 24,,,,,,अग्रवाल समाज के द्वारा गुरुवार को अग्रोहाधाम छोकरानाला में धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस दौरान समाज के लोग परिवार के साथ जयंती में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह शोभायात्रा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग बैंड बाजे में झुमते हुए अग्रसेन भवन ज्वाहार नगर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी पहुंचे। अग्रसेन भवन में समाज के पदाधिकारियों के द्वारा विविधान से अग्रेसन भगवान का पूजा की गई। शोभायात्रा में अग्रेसन भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा है। झांकी ब्रह्मा, विष्णु महेश के साथ भगवान अग्रेसन भी भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आए। भक्ति व भजन गीतों में अग्रवाल समाज शोभायात्रा में झुमते नजर आए। व्यापारियों ने भी जयंती के अवसर में एक दिन के व्यवसाय व दुकान बंद रखी थी। समाज के द्वारा दिनभर विभिन्न गतिविधियां होती रही, जिसमें बच्चों, महिला समेत अन्य सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया है।

बता दें कि समाज के द्वारा बीते एक महीने से अग्रसेन जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है। शहर के 19 मोहल्लों में समाज के जरूरतमंदो भोजन, कपड़ा व नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा दी गई। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, सलाहकार कैलाश मुरारका, कोषाध्यम प्रेमचंद अग्रवाल, जंयती प्रभारी मनीष अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, योगी अग्रवाल, विश्वंभर अग्रवाल समेत युवा मंडल से राम अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका, महामंत्री ममता अग्रवाल, युक्ति मंडल अध्क्षय शिवांगी अग्रवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने 35 कमरों का लोकार्पण

 

जयंती के अवसर पर शाम को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री व सांसद बृजमाेहन अग्रवाल व कलकत्ता से उद्योगपति निर्मल अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान सीएम ने समाज द्वारा बनाए गए नवनिर्मित 35 कमरों के भवन और दो लिफ्ट का लोकापर्ण किया। इस दौरान सीएम ने समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। समाज का यह भवन का लाभ दूसरे समाज के लोगों को भी मिलेगा। कार्यक्रम डायरेक्टरी का भी विमोचन किया है। प्रभारी कैलाश मुरारका ने बताया कि डायरेक्टरी में समाज की पूरी जानकारी मिलेगी। प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि मुख्य मंच से विजेताओं को एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में, राज्य स्तरीय परीक्षा एवं प्रतियोगिता में चयनित अग्रबंधुओं को सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य ने बटोरी तालियां

 

समाज के द्वारा रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने हास्य और व्यंग्य रस की कविताओं और कहानियों ने लोगों को हसंने पर मजबूर कर दिया है। प्रभारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि देर रात तक चले सम्मेलन में अरुष जैमिनी ने हरियाणवी अदांज में लोगों को खुद हसांया इसके साथ ही सम्मेलन में शशिकांत यादव, प्रियाशु गजेंद्र बाराबंकी, चेतन चर्चित और श्रद्धा शाैर्य ने अपनी रचनाओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग कवि सम्मेनल में कवियों को सुनने पहुंचे थे।

मनीष अग्रवाल जयंती प्रभारी अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया।संबोधित किया और सभी समाज के लोगो को दो महीने की मेहनत और अपने प्रभु के जन्म दिवस की शुभकामनाएँ बधाई और धन्यवाद दिया ।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button