BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंधविश्वासउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

नौजवान युवक तपती गर्मी में बैठा आमरण अनशन पर :पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट नेताओं पर कार्यवाही करने  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा से कार्यवाही करने लगाई गुहार,  

Young youth sat on fast unto death in the scorching heat: Former Chief Minister Baghel appealed to Chief Minister Vishnudev Sai and Home Minister Vijay Sharma to take action against corrupt officials and corrupt leaders,

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में एक नौजवान युवक आजाद जनता पार्टी का राष्ट्रिय अध्यक्ष उज्जवल दीवान पूर्ववर्ती कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उनके भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही करने इस तपती गर्मी में आमरण अनशन पर बैठ गया है। रायपुर के बूढ़ा तलाब धरना स्थल के एक पेड़ के नीचे यह युवक आमरण अनशन पर बैठ गया है , की इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनके शासनकाल द्वारा हुए भ्रष्टाचार पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इनकी कुछ मांगे भी हैं जिनमे भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही कर जेल भेजा जाए, बाहरी राज्यों से आए लोगों का जाति और निवास प्रमाण पत्र ना बनाया जाए तथा जिनका प्रमाण पत्र बन चुका है उसे निरस्त किया जाए,

छत्तीसगढ़ की जनता को उनके सभी अधिकार तत्काल प्रदान किए जाएं, राज्य के समस्त नागरिकों को सम्पूर्ण शिक्षा और चिकित्सा नि:शुल्क प्रदान किया जाए, समस्त अनियमित कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारियों, प्रेरकों, रसोईया संघ, आंगनबाड़ी, मितानिन कार्यकर्ताओं व अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थायी कर सम्मानजनक वेतन और सुविधा प्रदान किया जाए।

पूर्ववर्ती शासनकाल में इन्हें प्रताड़ित किया गया, महादेव ऐप सट्टा में बड़े अधिकारियों की संलिप्तता:

 

उज्जवल दीवान ने मिडिया को वक्तव्य में बताया कि एक साक्ष्य के आधार पर जब आज अरविंद केजरीवाल जी जेल में हैं तो महादेव सट्टा ऐप में महादेव ऐप घोटाले में शामिल एएसआई चंद्रभूषण वर्मा का बयान कम पड़ गया क्या ? आज EOW और ACB ने FIR दर्ज किया है अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ तो ये अज्ञात अधिकारी कौन हैं ये बताया जाए, जिन्होंने पैसे लिए हैं। इनका यह भी कहना है कि कुछ अधिकारियों के पास महादेव सट्टा ऐप की रकम भी प्रतिमाह पहुंचाई जाती थी जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया को 1 करोड़ रूपए, आनंद छाबड़ा 20 लाख रूपए, अजय यादव 20 लाख रूपए, आरिफ 10 लाख रूपए, बद्रीनारायण मीणा 10 लाख रूपए, अभिषेक पल्लव 10 लाख रूपए, प्रशांत अग्रवाल 10 लाख, संजय ध्रुव 5 लाख रूपए, अभिषेक माहेश्वरी 35 लाख रूपए, विजय भाटिया 1 करोड़ रूपए, डॉ सूरज कुमार कश्यप 35 लाख, इसके अलावा और भी कई नाम शामिल हैं।

संयुक्त पुलिस परिवार की मांगे गृहमंत्री के मार्फ़त ही होनी है और कार्यवाही भी उनके ही माध्यम से होनी है : जब तक मुख्य्मंत्री, गृहमंत्री नही आयेंगे आमरण अनशन से नही उठेंगे

 

उज्ज्वल दीवान का कहना है कि ये संयुक्त परिवार की मांगे है तो गृहमंत्री विजय शर्मा जी के मार्फत होनी है और अपराधियों पर कार्यवाही भी गृहमंत्री विजय शर्मा के माध्यम से ही होनी है। इनका यह भी कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री नही आएंगे तब तक ये अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन से नही उठेंगे।

दो दिन आमरण अनशन पर बैठे लेकिन अभी तक इनकी सुध लेने भाजपा सरकार से कोई नही आया, मेकाहारा में मेडिकल के लिए भी भेजा गया:

आज इनका आमरण अनशन का दूसरा दिन रहा और स्वास्थ्य पर अब इस भरी तपती गर्मी में असर भी दिखाई देने लगा और इनका मेडिकल चेक अप भी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के लिए लाया गया। अब तक भाजपा से कोई भी नेता इनकी सुध लेने फिलहाल नही पहुंचा है।

पूर्ववर्ती शासनकाल में किए गए प्रताड़ित, 11 महिने जेल और राजद्रोह का झूठा मामला भी दर्ज किया गया:

 

उज्ज्वल दीवान ने यह भी बताया की पूर्व की कांग्रेस शासनकाल में इन्हें प्रताड़ित भी किया गया और 11 महिने जेल और राजद्रोह का झूठा मामला भी दर्ज किया गया। इनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री, गृहमंत्री नही आएंगे और दागी अफसर और भ्रष्ट नेताओं पर कार्यवाही नही करेगे तब तक इनका आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं आज इनके स्वास्थ्य में भी असर दिखाई दिया और रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इनकी जांच के लिए भी भेजा गया। अब देखना यह है कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार , गृहमंत्री विजय शर्मा इनकी कब तक सुध लेते हैं।

 

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button