BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर विधानसभा घेराव में विकास उपाध्याय हुए चोटिल

ऐतिहासिक विधानसभा घेराव में विकास उपाध्याय के साथ हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता भय और आतंक में जी रही है

छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में अंडरवर्ल्ड की एंट्री हो चुकी है

अपराध के मामले में भारत देश में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुआ विधान सभा का ऐतिहासिक घेराव – विकास उपाध्याय

The Narad News 24,,,,,रायपुर 24जुलाई 2024 को  छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया, विकास उपाध्याय ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस के जाबाज सिपाही सहित विकास उपाध्याय के साथ हजारों की संख्या मे विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं प्रदेश के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव करने रायपुर पण्डरी से निकले, जहाँ बरबरता पूर्वक पुलिस द्वारा वज्र और वरूण का प्रयोग करते हुए पानी की बौछारों से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया,

उसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़ने में सफल हुए। पुलिसिया कार्यवाई से साफ झलक रहा था कि शासन-प्रशासन कितना डरा हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ईशारों में पुलिस कार्यवाही कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के साथी एवं काफी संख्या में महिलायें, बहनें अपनी जायज मांग रखने के लिए विधानसभा का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा लाठी का प्रयोग करने से विकास उपाध्याय चोटिल हो गए एवं महिला बहनों और कांग्रेस के युवा साथियों पर भारतीय जनता पार्टी की पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया और वज्र एवं वरूण का प्रयोग किया। उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों को तो पुलिस रोक नहीं पा रही है और यहाँ बेगुनाह कांग्रेस के साथियों व महिलाओं पर पुलिस बेवजह लाठी का प्रयोग कर धौंस दिखा रही है। उन्होंने आगे कहा आरंग के अंदर मॉब लिंचिंग में तीन लोगों की संदिग्ध हत्या हो जाती है लेकिन पुलिस के पास कोई सुराग नहीं मिलता, बेगुनाह आदिवासियों को नक्सली बताकर उनको गिरफ्तार किया जाता है। बढ़ती आपराधिक गतिविधियाँ, बढ़ते अपराध, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और प्रदेश में फैली अराजकता के प्रति गृह विभाग पूरी तरह लापरवाह नजर आ रही है। विकास उपाध्याय ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की।

उपाध्याय ने वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामनगर में अपहरण कर विडियो बनाया जाता है अपराधियों द्वारा और कहा जाता है कि कोई हमारा क्या कर लेगा, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों जैसे कबीर नगर क्षेत्र में जुए के दौरान विवाद अगले दिन चाकूबाजी, कोतवाली-डीडी नगर इलाके में चाकूबाजी, वहीं नवा रायपुर में फिर लूटपात चाकू अड़ाकर स्कूटर ले भागे अपराधी, डीडी नगर में तो किसी व्यक्ति ने खुद को डॉन बताकर महिला के साथ सड़क पर मारपीट की, डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी में चैन स्नैचिंग के बाद यहीं के गायत्रीपारा के सूने मकान में चोरी की वारदात, टाटीबंध स्थित शांतिनाथ कॉलोनी के कैम्पस में एक कारोबारी के घर घुसकर रेकी करते हुए एक संदिग्ध अधेड़ का लाइव वारदात, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में लूट, चोरी, हत्या के वारदात बढ़ रहे हैं, प्रदेश में ऐसे कई आपराधिक प्रकरण बढ़ चुके हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार व गृह विभाग रोकने में नाकाम हैं। प्रदेश में फैलती आपराधिक गतिविधियाँ जिसका उदाहरण बलौदाबाजार प्रकरण जो किसी बड़ी स्थिति को अंजाम देने की ओर इंगित करता है, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार गृह विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण हुआ। सरकार व पुलिस प्रशासन के पास तमाम प्रकार के तंत्र हैं फिर भी पुलिस इन सभी चीजों को रोकने में असफल हो रही है क्योंकि पुलिस को भारतीय जनता पार्टी अपने संरक्षण में रखी हुई है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव सफल रहा जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश उत्पन्न हुआ है साथ ही प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी, प्रभारी सचिव चंदन यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास जी महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू , रविंद्र चौबे , गिरीश दुबे ने अपने भाषण से एक नई ऊर्जा कार्यकर्ताओं में डाली जिसका परिणाम आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा और साथ ही कांग्रेस के इस जनआन्दोलन से कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ेगा और जनता भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जब-जब अन्याय होगा एवं जनता की भावनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी खेलने का प्रयास करेगी तब-तब जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आएगी।

 

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button