CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

25 किलोमीटर की पदयात्रा कर जनता तक पहुँच रहे विकास

Vikas reaching the public by walking 25 kilometers

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर,,  पश्चिम विधायक कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय रोजाना पच्चीस किलोमीटर की जनवंदन यात्रा करके लोगों के घर-घर तक पहुँच रहे हैं। सुबह से रात चलने वाली यात्रा में आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, यात्रा के दौरान माँ का आशीर्वाद तो कहीं बहन का स्नेह और कहीं बेटी का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है।

 

मंगलवार को श्री उपाध्याय ने सुबह मोतीलाल नगर से जनवंदन यात्रा का आगाज किया। यहाँ महिलाओं ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया, रामकृष्ण परमहंस वार्ड में लोगों का हुजुम उमड़ा था, जिन्होंने विकास उपाध्याय को घेर लिया और कहा कि हमारी आस ही विकास है, रामसागर पारा में भी आम लोग विकास उपाध्याय से मिलने के लिए घरों के बाहर निकले और खुशी-खुशी उन्हें सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि विकास को ही चुनना है जो पाँच साल हमारी सुध लेता है, गायब होने वाले प्रत्याशी को नहीं।

जनवंदन यात्रा के अंतिम पड़ाव में विकास उपाध्याय रामनगर पहुँचे, वहाँ भी वे पैदल ही एक-एक घर तक गये और लोगों से सहयोग मांगा। यहाँ पर भी उन्हें भरपूर सहयोग का वादा लोगों ने किया है।।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button