RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायक

SIR 2026 में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र, जिसने सुनवाई के प्रकरणों में पूरा किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

लोकतंत्र की मजबूती का मॉडल बना रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर, 06 फरवरी 2026/ भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–2026) के अंतर्गत रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में सर्वप्रथम सौंपे गए सुनवाई के दायित्वों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया है। यह सफलता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के सक्षम मार्गदर्शन तथा ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइज़र, तकनीकी टीम और निर्वाचन से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट टीमवर्क और समयबद्ध कार्यसंस्कृति का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है। सतत प्रयासों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई, जिससे रायपुर सिटी दक्षिण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।

 

वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 78 हजार मतदाता दर्ज थे। SIR–2026 के प्रथम चरण में 2003 से 2025 की मतदाता सूचियों का गहन मिलान किया गया। इस मैपिंग प्रक्रिया में रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा ने केवल 4.4 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बेहतर प्रदर्शन की श्रेणी में माना गया है।

चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास से सफलता मिली। प्रथम चरण में मतदाताओं की पहचान और सत्यापन एक बड़ी चुनौती थी, विशेषकर रायपुर जैसे बड़े शहर में। इसके बावजूद रायपुर सिटी दक्षिण के ईआरओ संयुक्त कलेक्टर श्री के.एम.अग्रवाल के नेतृत्व में 253 बीएलओ, 25 सुपरवाइज़र, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सहयोग से टीम ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए मजबूत टीम भावना का परिचय दिया। परिणामस्वरूप 23 दिसंबर 2025 को पहली मतदाता सूची का प्रकाशन सफलतापूर्वक किया गया।

 

सुनवाई प्रक्रिया में संवेदनशील प्रशासन की झलक देखी गई। नागरिकता, आयु और पते से जुड़े मामलों में हजारों मतदाताओं की सुनवाई की गई। मात्रा, स्थान परिवर्तन अथवा पारिवारिक संबंधों से जुड़ी लॉजिकल त्रुटियों का निराकरण आसान नहीं था। कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश पर सुनवाई के लिए अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई, जिससे प्रक्रिया में तेजी आई और मतदाताओं को राहत मिली।

 

मतदान केंद्रों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई की गई, नोटिस जारी किए गए तथा घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र किए गए। 13 प्रकार के दस्तावेजों के आधार पर की जाने वाली यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन अधिकारियों की टीम ने पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। मृत, पलायन कर चुके एवं डुप्लीकेट नामों को हटाने के साथ-साथ पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं संकलन से हुई।

 

रायपुर सिटी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए SIR–2026 के दायित्वों का 5 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक निर्वहन कर एक जटिल और महत्वपूर्ण कार्य को समय से पहले पूर्ण किया।

 

उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। 21 फरवरी के बाद भी फॉर्म-6 भरकर नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker