RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमनोरंजन

श्री परशुराम नगर नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पद हेतु श्री धितेन्द्र पाठक का निर्विरोध निर्वाचित हुये

आहूत बैठक में कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार सोनी के द्वारा वार्षिक रख-रखाव की मासिक विवरण सहित जानकारी प्रस्तुत की गयी

 

 

 

The Narad news 24,,,, रायपुर  में 03 दिसम्बर 2023 को श्री परशुराम नगर नागरिक कल्याण समिति की आम बैठक आहूत की गई थी, जिसकी अध्यक्षता श्री के.एल. विश्वकर्मा के द्वारा की गयी। आहूत बैठक में कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार सोनी के द्वारा वार्षिक रख-रखाव की मासिक विवरण सहित जानकारी प्रस्तुत की गयी एवं समिति के खाते में शेष जमा राशि की जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी गयी।

समिति के सचिव श्री धितेन्द्र पाठक के द्वारा बैठक का संचालन करते हुये काॅलोनी की सी.सी.टीव्ही, सुरक्षा, पार्किग, मासिक रख-रखाव आदि के संबंध में विस्तृत से चर्चा करते हुये आगामी वर्ष का बजट तैयार किया गया, जिसमें अन्य विविध कार्यो की स्वीकृति उपस्थित पदाधिकारियों से ली गयी।

वर्तमान समिति के कार्यकाल का 3 वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष सहित सचिव व कोषाध्यक्ष का कार्यकाल भी स्वतः समाप्त होने के कारण नये अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद का निर्वाचन किया गया जिसके लिये श्री शैलेन्द्र प्रसाद के द्वारा श्री धितेन्द्र पाठक को अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव के रुप में उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमें समिति के उपस्थिति पदाधिकारियों ने सर्वसम्मिति से निर्विरोध श्री धितेन्द्र पाठक को अध्यक्ष के रुप में मनोनित किया, तत्पश्चात् श्री धितेन्द्र पाठक के द्वारा श्री विजय भूरे को समिति के सचिव पद के रुप में मनोनित करते हुये श्री राजेश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष के रुप में मनोनित किया गया, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ने अपनी सहमती व्यक्त करते हुये सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष श्री के.एल. विश्वकर्मा जी को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button