द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इण्डिया,रायपुर ब्रांच में भव्य महिला सेमिनार का आयोजन
Grand women's seminar organized at The Institute of Chartered Accountants of India, Raipur Branch
THE Narad News 24,,,,रायपुर ब्रांच में दिनांक 16/03/2024 को एक भव्य महिला सेमिनार का आयोजन किया , आयोजन रायपुर ब्रांच के चेयरमैन सी ए धवल शाह सेक्रेट्री सी ए रश्मि वर्मा, वाईस चेयरमैन सी ए विकास गोलछा और सी आई आर सी पूर्व चेयरमैन सी ए किशोर बरडिया, तथा सभी मैनेजिंग कमिटी के सदस्य के नेतृत्व में संभव हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य महिला शशक्तिकरण है। जिस प्रकार हमारी भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह तरह की योजनाओं को लागू कर रही है,
उसी प्रकार सी ए समुदाय ने भी महिलाओं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आगे बढ़ाने के लिए समय समय पर टैक्स तथा टैक्स से सम्बन्धित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।
इस कार्यक्रम में ऐस ऐसे महान महिलाएं सम्मिलित हुए जो हमारे देश की बहुमूल्य रत्न है। ब्रांच के अध्यक्ष सी ए धवल शाह ने बताया की हम पुरुष १८०° में कार्य करते है। पर महिलाएं ३६०°में कार्य करते है, इस लिए इस कार्यक्रम का नाम भी हमने SHAKTI | Excellence@360° रखा I उनके सम्मान में कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, वो तो पुरे सृष्टि का निर्माण करती हैं, वो देवी है,और इन देवियों को शत शत नमन करते हुए सभी सी ए महिलाएं को संबोधित किया।
प्रोग्राम की सचिव सी ए रश्मि वर्मा ने एक श्लोक के माध्यम से महिला शक्ति का विवरण किया। “
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
डॉक्टर सोनिया स्वर्णकर जी ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया और कहा की यदि मन में किसी बात को करने की ठान ली है,तो उसे करने का जज्बा रहना चाहिए। वो अपने आप पूरा हो जायेगा।
कार्यक्रम का पहले चरण में फण्ड से फण्ड कैसे बनाया जाये इसके विषय में प्रशिक्षण दिया गया। तथा म्यूचअल फण्ड और फिक्स्ड डिपाजिट में अंतर समझाया गया।
इसमें इस कार्यक्रम के Guest Of honor DSP ललिता मेहर ने महिलाओं को किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है,उनके बारे में बताया तथा अपनी सुरक्षा कैसी करनी है वो समझाया.
प्रोग्राम में अतिथि के रूप में आये DR. सारिका श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सम्बधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।