छत्तीसगढ़देशराजनीति

खड़गे को G20 डिनर में नहीं बुलाने पर विवाद:तमिलनाडु के कांग्रेस नेता बोले- मोदी है तो मनु है; भूपेश ने कहा- असहमति का सम्मान करें

THE NARAD NEWS24……………………..कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 9 सितंबर को होने वाले G20 नेताओं के डिनर में नहीं बुलाया गया है। ये डिनर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। इस पर तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मोहन कुमारमंगलम ने कहा कि मोदी हैं तो मनु हैं। खड़गे को इसलिए नहीं बुलाया, क्योंकि वे दलित हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि असहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

मनु की विरासत को आगे बढ़ा रहे मोदी- कुमारमंगलम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन कुमारमंगलम ने ये भी कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी महर्षि मनु की विरासत थामे हुए हैं। ऐसे कई इवेंट्स हुए, जहां निचली जाति के नेताओं को नहीं बुलाया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अयोध्या के राम मंदिर के भूमिपूजन में आमंत्रित नहीं किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नई संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया।’

28 मई 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ना बुलाने के चलते विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का विरोध किया था।
28 मई 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ना बुलाने के चलते विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का विरोध किया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में ना बुलाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष की असहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

ब्रसेल्स में राहुल बोले- इससे मोदी सरकार की सोच पता चलती है
राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। 8 सितंबर को उन्होंने ब्रसेल्स (बेल्जियम) में कहा- G20 की अध्यक्षता मिलना देश के लिए अच्छी बात है। सरकार ने G20 के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो देश की 60% जनता का नेतृत्व करने वालों को महत्व नहीं देते हैं। यह सरकार की सोच को भी दर्शाता है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker