BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़देशराजिमरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षा

कांग्रेस आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट प्रदेश की पांच सीटों पर तय होंगे प्रत्याशी

कांग्रेस आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट प्रदेश की पांच सीटों पर तय होंगे प्रत्याशी

THE NARAD NEWS 24….रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में छह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद रविवार को कांग्रेस की दूसरी सूची आने की संभावना है। दूसरे चरण में शेष बचे पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की सूची के बाद सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला राजनांदगांव लोकसभा सीट पर होने की संभावना है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाया है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद  प्रचार शुरू करेंगे भूपेश बघेल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आने से जिले में चुनावी पारा लगातार बढ़ रहा है।Breaking :  कांग्रेस आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट प्रदेश की पांच सीटों पर तय होंगे प्रत्याशी प्रचार-प्रसार को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गयी हैं। इसी कड़ी में रविवार को भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी के दर्शन कर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आज शाम चार बजे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही डोंगरगढ़ स्थित गुरुद्वारा, बुद्ध विहार, चंद्रगिरी तीर्थ और रावटी पहाड़ में भी दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।  कवासी लखमा और अमरजीत भगत  एआईसीसी के सदस्य मनोनीत पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य मनोनित किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पूर्व मंत्रियों को मेंबर बनाने का आदेश जारी किया है।Breaking :  कांग्रेस आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट प्रदेश की पांच सीटों पर तय होंगे प्रत्याशी

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button