BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

मुख्यमंत्री साय ने कहा-जहां नारी का सम्मान होता है,वहां देवता वास करते हैं,महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

Chief Minister Sai said - Where women are respected, gods reside there, inauguration of Mahtari Vandan Yojana

 

THE NARAD NEWS 24,,,,रायपुर। महतारी वंदन योजना के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया। इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा-जहां नारी का सम्मान होता है,वहां देवता वास करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है-
।। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते  रमन्ते तत्र देवताः।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है।  महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है। महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा-जहां नारी का सम्मान होता है,वहां देवता वास करते हैं
पीएम मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा।
आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मोदी जी की ताकत से हमारी भी ताकत दोगुनी हो गई है। इस ताकत को बनाए रखना है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अपनी ताकत देकर आपको देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है।महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा-जहां नारी का सम्मान होता है,वहां देवता वास करते हैं

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button