BJPRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकमंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर दक्षिणविधायक

22 जनवरी को रामोत्सव पर मिले सार्वजनिक अवकाश बृजमोहन का मुख्यमंत्री से आग्रह

Brijmohan's request to the Chief Minister for public holiday on Ramotsav on January 22.

*

 

The narad news 24,,,,रायपुर/ जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश दिए जाने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है जिसे लेकर पूरे दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित है। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button