Breking news,,,लोकसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची महाशिवरात्रि के बाद,नामों पर चर्चा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक आज
Breaking news,,,Lok Sabha elections: First list of Congress candidates after Mahashivratri, screening committee meeting in Delhi today to discuss the names
The narad news 24,,,,,रायपुर ( प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद चुनिंदा उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री, किसान नेता, पार्षद, प्रोफेशनल कांग्रेस के नेता, महिला प्रत्याशी व कई नए चेहरों के नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कुल 150 उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए थे,
जिसके बाद सूची में तीन से चार बार शार्ट लिस्टिंग की गई। भाजपा की सूची ने कांग्रेस को एक बार फिर सोचने को विवश कर दिया है। लोकसभा सीटों पर समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा के 11 प्रत्याशियों की सूची में सात नए चेहरे हैं। बस्तर व कोरबा की जीती हुई सीट में प्रत्याशी दोहराए जा सकते हैं, वहीं बाकी सीटों पर कांग्रेस की ओर से चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। भाजपा प्रत्याशियों के नाम के बाद कांग्रेस दोबारा प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करने जा रही है। आज दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें भाजपा प्रत्याशियों के सामने कांग्रेस से कौन मजबूत प्रत्याशी हो सकते हैं इस पर मंथन किया जाएगा। जातिगत समीकरण पर भी बैठक में चर्चा होगी।
चर्चा यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस की संभावित सूची में चार पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। नईदिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इससे पहले 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राजधानी में आयोजित की गई थी, जिसमें कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में 11 सीटों में छह सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। रायपुर सहित अन्य पांच सीटों पर दो से तीन नामों का पैनल रखा गया है। माना जा रहा था कि फरवरी अंत तक प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे पर ऐसा नहीं हो पाया। प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा ने बाजी मारते हुए एक मार्च को सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए। पहले प्रत्याशी घोषित करके भाजपा ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है।
आज नाम फाइनल कर लेंगे: भूपेश बघेल
बैठक में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज स्क्रीनिंग समिति की बैठक है और मैं समझता हूं कि ये स्क्रीनिंग समिति की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद सीईसी में सारे नाम चले जाएंगे और बहुत जल्द उम्मीद है कि सीईसी में फैसला हो जाएगा।