BJP CGEDUCATIONआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेबस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंभ विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने के बाद आरंग में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विधायक गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,आरंग – आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर आरंग नगर में भव्य स्वागत किया गया। आरंग विधानसभा के विजिन्न समाज विशेष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल में गुरु साहेब का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह अवसर आरंग के लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसमें उन्होंने अपने नेता के प्रति समर्थन और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके उपाध्यक्ष बनने से आरंग विधानसभा के विकास के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और आरंग विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button