BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षासूरजपुरस्वच्छता अभियान

अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखें भाजपा कार्यकर्ता : पवन साय

BJP workers should keep an eye on the target like Arjun: Pawan Sai

 

The Narad News 24,,,,,,छत्तीसगढ़ के भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने रांची में रांची लोकसभा के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक लेकर सभी 100 मतदान केंद्रों की चुनावी योजना बनाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ कार्य करता है। प्रचंड गर्मी में भी वह घर-घर जनंसपर्क करते हैं। भाजपा के देवतुल्य और ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम 4 जून को भाजपा को मिलने वाले प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आएगा। इसके लिए सभी को अर्जुन की भांति लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ मतदान प्रतिशत बढ़े, इस ओर सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ कार्य करना है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कई सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक प्रबोध मिंज, कृष्णा राय, ओमप्रकाश सिन्हा, कमलभान सिंह, रायमुनी भगत, भरत सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे..

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button