BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर पुलिसलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ विभागहादसा

13 साल के बच्चे को कुचला,तेज रफ्तार कार ने आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

A 13 year old child was crushed by a speeding car and the accused driver was arrested by the police. He is from Tikrapara police station area.

13 साल के बच्चे को कुचला,तेज रफ्तार कार ने आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

 

The Narad news 24,,,,,,रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा सुदामा नगर का रहने वाला प्रियांशु निर्मलकर (13 वर्ष) अखबार बांटने का काम करता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे वो साइकिल लेकर काम पर निकला था। इस दौरान वह संजय नगर इलाके में साहू कॉम्प्लेक्स की ओर जा रहा था, तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे प्रियांशु साइकिल समेत हवा में उछल गया और सड़क पर दूर जाकर गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। सीसीटीवी फूटेज की जांच कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मीनारायण नागरची उम्र 33 साल निवासी बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी टिकरापारा के रूप में की गई है I

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button