BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर कांग्रेस का वार…

मोदी सरकार ने बुजुर्गों को मिलने वाली सारी सुविधाओं को खत्म किया

 

 

भाजपा के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर कांग्रेस का वार…

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा-

भाजपा को बताना चाहिए कि अब तक उन्होंने 70 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्यों रखा…

चुनाव में हार नजर आ रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को बुजुर्गों की याद आ रही है…

बुजुर्गों के पास जाकर भाजपा फॉर्म भरवा रही है बड़ा हास्यास्पद है..

देश की जनता भाजपा की इस नाकामी का जवाब देगी…

इन 10 सालों में बुजुर्गों की ट्रेन की सुविधा और अन्य सुविधाओं को ख़त्म किया है…

ये ना युवाओं के साथ है ना बुजुर्गों के साथ है…केवल धोखा देने के लिए इस तरीके का परिपंच रच रहे हैं…

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा को चुनाव में हार नजर आ रही है इसलिए अब उन्हें बुजुर्गों की याद आ रही हैं अब बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर फॉर्म भरवा रही हैं। देश के करोड़ों बुजुर्ग भाजपा के इस चरित्र को देख चुके हैं। अब बुजुर्ग भी भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे और उनके साथ हुए अन्याय धोखा का बदला लेंगे। भाजपा को बताना चाहिए कि मोदी सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु क़े बुजुर्गों को स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित क्यों रखा है? ट्रेन में यात्रा के दौरान बुजुर्गों को मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया गया? कई सारी सुविधाये 2014 के पहले दी जा रही थी वह सारी सुविधाएं भी खत्म कर दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार युवाओ, बुजुर्गों, किसान, महिला, मजदूर, क़े लिये कोई काम नहीं किया हैं। जब चुनाव आते हैं तब भाजपा फॉर्म भराने की नाटक और नौटंकी करती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी 80 लाख से अधिक महिलाओं से फार्म भरवाया गया था और मात्र 30 प्रतिशत महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का पैसा मिला है। भाजपा नेताओं को अब देश की जनता चिंता मुक्त करने जा रही है देश के किसान नौजवान माता बहने बुजुर्ग व्यापारियों की चिंता और उनके बेहतरी के लिए कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद का स्वास्थ्य व्यवस्था डगमगा गई है। मरीज इलाज के लिए दूर-दूर ठोकर खा रहे हैं। आज पर सरकार आयुष्मान योजना की पैसा नहीं दिया। इसलिए निजी अस्पतालों ने इलाज करना बंद कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वापस भेजा जा रहे हैं, ना तो वहां दवाई है, ना टेस्ट करने के लिए केमिकल है। टीबी, एचआईवी कई गंभीर बीमारी के मरीजो को दवाईयां के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दवाई नहीं होने के चलते बाजार में दवा खरीदने पर्ची लिख रहे हैं। भाजपा बुजुर्गों के हितैषी होने का राजनीतिक नौटंकी कर रही है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker