RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

किसानों को धान-मूल्य के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान ऐतिहासिक कदम

भाजपा किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

The narad news 24,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में धान खरीदी के अंतर की राशि (बोनस) के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अंतरित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय मोदी की ‘गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। सरकार ने न केवल अपना वादा निभाया है, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में बिना किसी बिचौलिए के भेजी गई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी और किसानों का जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किए गए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के वादे को पूरा कर यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार ‘जो कहती है, वह करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का किसान अब कर्ज के बोझ से मुक्त होकर स्वाभिमान के साथ प्रगति कर रहा है।

 

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उनकी होली के रंग दोगुने हो गए हैं। अंतर राशि प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के किसान अत्यंत आनंदित एवं उत्साहित हैं। यह निर्णय राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा किसान मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में ऐसे ही कल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर जिले में राज्यस्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों में इस राशि अंतरण को उत्सव के रूप में मनाया गया। किसानों ने इसे अपनी मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया।

——————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker