CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपूर्व सीएम भुपेश बघेल

कांग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक संपन्न सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए का प्रशिक्षण किया जायेगा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/13 नवंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में हो रही एसआईआर की निगरानी समिति की बैठक आज राजीव भवन, रायपुर में आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम, सह संयोजक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, रविन्द्र चौबे, उमेश पटेल, राघवेन्द्र सिंह, अरूण वोरा, राजेन्द्र साहू, शैलेश नितिन त्रिवेदी, बिरेश ठाकुर, शफी अहमद, तारणी चंद्राकर, महामंत्री सकलेन कामदार, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस के सभी बीएलए का प्रशिक्षण उसी विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल किया जायेगा, इस हेतु हर विधानसभा क्षेत्र के दो वरिष्ठ नेताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया जायेगा। मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रदेश मुख्यालय में किया जायेगा। साथ ही सारे वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा प्रभारी अलग-अलग क्षेत्रों में एसआईआर के काम की निगरानी करेंगे। जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल एवं जोन कमेटियों के साथ विधायकों एवं विधानसभा प्रभारियों, सभी निर्वाचित पदाधिकारियों से एसआईआर के काम में गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया गया है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker