CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों से खरीदी हो रही है तो स्थानीय बुनकर क्या करेंगे ,,,कांग्रेस

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों के खरीदी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी अस्पताल जेल एवं अन्य सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले हजारों की तादाद में चादर, पर्दा, तकिया, कवर को तमिलनाडु, गुजरात एवं अन्य राज्यों के सप्लायरों से खरीदी कर रही है ऐसे में प्रदेश के बुनकर हथकरघा, व्यवसायी, हैंडलूम, लघु उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्या यही वोकल फॉर लोकल है? इससे यहाँ के बुनकर खाली बैठे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करें कि सरकारी विभागों में उपयोग में आने वाले चादर पर्दा, तकिया, कवर एवं अन्य कपड़ों की वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर खरीदी को प्राथमिकता दी जाए। जैम पोर्टल के खरीदी से स्थानीय व्यवसायियों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें। अभी हाल ही में सैकड़ो चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां मिलीभगत करके बाहर के राज्यों से खरीदी की गई है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पारंपरिक रूप से बुनकर हथकरघा हैंडलूम, कुटीर उद्योग से जुड़े हुए लोग हताश और परेशान हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उनके सामने रोजगार संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा की सरकार वैसे ही रोजगार देने में असफल साबित हो गई है। कांग्रेस मांग करती है स्थानीय स्तर पर कपड़ो की खरीदी को सर्वोच्च प्रथमिकता दी जाये।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker