BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़देशराजनीति

5 दिन का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म:पुरानी से नई संसद में शिफ्टिंग

THE NARAD NEWS24……………………..केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया था। मगर यह सेशन एक दिन पहले 21 सितंबर को ही खत्म हो गया। यह स्पेशल सेशन पूरी तरह से महिला आरक्षण बिल और नई संसद के नाम रहा। महिला आरक्षण बिल नई संसद में पेश और पास होने वाला पहला बिल बना।

सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुरानी संसद से हुई। 19 सितंबर को सत्र की कार्यवाही नई संसद में शिफ्ट हो गई। इसी दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया।

20 सितंबर को लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा के बाद यह बिल पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

अब आगे क्या: बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी।

बिल पास होने के बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

राज्यसभा में गुरुवार को बिल पास होने के बाद PM मोदी महिला सांसदों से मिले। सभी ने उनका स्वागत किया।
राज्यसभा में गुरुवार को बिल पास होने के बाद PM मोदी महिला सांसदों से मिले। सभी ने उनका स्वागत किया।
PM मोदी ने महिला सांसदों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
PM मोदी ने महिला सांसदों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
महिला सांसदों से मुलाकात के दौरान PM मोदी ने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।
महिला सांसदों से मुलाकात के दौरान PM मोदी ने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।
महिला सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
महिला सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद सांसदों ने मीडिया के सामने अपनी राय रखी।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद सांसदों ने मीडिया के सामने अपनी राय रखी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker