RIAPURकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक

डब्ल्यूआरएस मैदान में जलेगा 101 फीट का रावण, रामलीला, शास्त्रीय नृत्य और आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा, राज्यपाल और सीएम होंगे मुख्य अतिथि : विधायक पुरंदर मिश्रा 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर. राजधानी के डब्ल्यूआरएस मैदान में कल 02 अक्तूबर को 55वा श्रीराम विजयादशमी (दशहरा) उत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर भरतनाट्यम, रामलीला, रावण दहन, आतिशबाजी का आयोजन होगा।

कार्यकम के संयोजक और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन दोपहर 4 बजे से प्रारम्भ होगा। इस बार 101 फीट का विशालकाय रावण एवं 81-81 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल आदरणीय रमन डेका तथा मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय जी होंगे। इनके साथ ही समस्त मान. मंत्रीगण, सांसद, विधायगण रायपुर नगर निगम महापौर, सभापति, एम. आई. सी सदस्य, पार्षदगण आयोग मंडल निगम के अध्यक्ष, सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समस्त गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। पश्चिम बंगाल से आ रही टीम लगभग एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी करेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जावेगा।उन्होने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को कोई भी असुविधा ना हो, इस दृष्टिकोंण से शासन- प्रशासन की समस्त प्रशासनिक सेवाओं को उपयोग में लाते हुए पेयजल हेतु पर्यात पानी टेंकर की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षाबल, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा हेतु ऐंबुलेस, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।

विजयादशमी उत्सव की तैयारियों में जुटे समाजिक कार्यकर्ता श्री जी. स्वामी और उनकी टीम ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी विशाल एवं भव्य रूप से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए तैयारी लगभग अपने अंतिम चरण में है। विगत 54 सालों से डब्ल्यू आर एस काॅलोनी दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं नेशनल क्लब डब्ल्यू आर एस काॅलोनी के संयुक्त तत्वाधान में विजयादशमी उत्सव मनाया जाता है और इस बार आयोजन का 55वा वर्ष होगा। आयोजन में रेल विभाग का सहयोग भी मिल रहा है इसलिए विभाग के वरिष्ठ अफसर भी आयोजन में शिरकत करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker